Almora News :जिले के 106 प्राथमिक विद्यालयों में जल्द लग सकते हैं ताले,छात्रसंख्या घटकर सिर्फ रह गई है 10

अल्मोड़ा।अल्मोड़ा जिले के 106 प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ताले लग सकते हैं। इन विद्यालयों में छात्रसंख्या घटकर सिर्फ 10 रह गई है। यदि एक भी छात्र कम हुआ तो इनके बंद होने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।

शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले के 106 प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या सिर्फ 10 रह गई है। कई अभियान संचालित करने के बाद भी छात्रसंख्या नहीं बढ़ सकी। नियम के अनुसार यदि किसी विद्यालय में छात्रसंख्या 10 से कम हुई तो उसे बंद करना ही एकमात्र विकल्प है। ऐसे में यदि नए शिक्षा सत्र में इन विद्यालयों में छात्रसंख्या नहीं बढ़ी और एक भी छात्र ने यहां से नाम कटाकर अन्य विद्यालय का रुख किया तो इनमें ताले लटक जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ब्लॉक प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में संबोधन, ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका को सराहा

💠पलायन, शिक्षकों की कमी छात्रसंख्या घटने की बड़ी वजह

अल्मोड़ा। जिले में संचालित सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी है, इससे विद्यार्थी अन्य विद्यालयों का रुख कर रहे हैं। वहीं गांवों में रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा न होने से पलायन हो रहा है। ये दोनों वजह सरकारी विद्यालयों से छात्रसंख्या कम होने का बड़ा कारण बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फ की सफेद चादर में ढकी केदारपुरी, 18.80 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

💠10 छात्र संख्या वाले विद्यालय

विकासखंड विद्यालय I

ताड़ीखेत 56I

हवालबाग 28 I

लमगड़ा 22I

गांवों से पलायन हो रहा है, इससे प्राथमिक विद्यालयों की छात्र संख्या कम हो रही है। नए सत्र में प्रवेशोत्सव मनाकर छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास होंगे। विद्यालयों को बंद होने से बचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।-अत्रेश सयाना, जिला शिक्षाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा, अल्मोड़ा

Advertisement