अल्मोड़ा: अग्निवीर भर्ती रैली,छठे दिन बारिश में भीगते हुए दौड़े युवा, दिखा अग्निवीर बनने का जोश

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। सोमनाथ मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली हो रही है। इसमें छठे दिन रविवार को नैनीताल, धारी, कोश्यां कुटोली, रामनगर तहसील के युवाओं की अग्निपरीक्षा सेना से पहले बारिश ने ली। इसके बाद भी युवाओं का हौसला कम नहीं हुआ। उन्होंने उत्साह के साथ दौड़ लगाई।

🔹बारिश के बीच 1.6 किमी लंबी लगाई दौड़

सोमनाथ मैदान में रविवार को नैनीताल जिले के युवाओं की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई। बारिश के बाद भी युवा तय समय पर रात ढाई बजे मैदान के बाहर पहुंचे। सुबह छह बजे तक उन्हें मैदान में प्रवेश दिया गया। बारिश के बीच ही उन्होंने अग्निवीर बनने के लिए 1.6 किमी लंबी दौड़ लगाई। भर्ती निदेशक कर्नल आदित्य कुमार मिश्रा ने बताया कि लगभग सभी युवा रैली में शामिल होने पहुंचे। करीब 900 युवाओं ने दौड़ लगाई और इसमें सफल युवाओं ने बीम लगाकर अपना दमखम दिखाया। इसमें सफल युवाओं के दस्तावेजों की जांच की गई। अब उन्हें अगले चरण की बाधा पार करनी होगी। वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *