बागेश्वर शहर में पॉलीथिन के खिलाफ चला अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर सरकार के आदेश के बाद नगर पालिका ने पहले दिन ही शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करते धरे गए।

 

 

पालिका ने उनसे हजारों रुपये हर्जाना वसूला। साथ ही भविष्य में दोबारा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। पालिका के अभियान के बाद पॉलीथिन का उपयोग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में सिंगल यूज पॉलीथिन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश पालिका, निगम व नगर पंचायतों को दिए हैं नगर पालिका के ईओ सतीश कुमार के निर्देश के बाद पालिका कर्मियों ने नगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया।

 

 

प्रभारी सफाई निरीक्षक रजत कुमार के नेतृत्व में अभियान चला। इस दौरान तीन दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करते धरे गए। इन दुकानदारों से 2900 रुपये अर्थदंड वसूला गया। अभियान में नंदन सिंह चिलवाल, दीवान परिहार, महिराज खेतवाल आदि शामिल थे। ईओ सतीश ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पालिका ने इस साल अप्रैल से अब तक 17400 का चालान किया है। उन्होंने बताया कि जो भी दुकानदार प्लास्टिक के गिलास और पॉलीथिन का उपयोग करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *