उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है, अपर शिक्षा सचिव दीप्ति सिंह के द्वारा बड़ा आदेश जारी किया गया है,

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है, अपर शिक्षा सचिव दीप्ति सिंह के द्वारा बड़ा आदेश जारी किया गया है,

 

 

 

जिसके तहत शैक्षिक संवर्ग के अधिकारियों को प्रशासनिक संवर्ग का जो अतिरिक्त पदभार दिया गया है, उससे उन्हें कार्यमुक्त किए जाने का आदेश जारी हो गया।

 

 

 

सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश निर्देशित किया गया है, की अलग-अलग जनपदों में शैक्षिक संवर्ग के प्रधानाचार्य को उनके पदभार के साथ प्रशासनिक संवर्ग से संबंधित पदों का भी अतिरिक्त प्रभार बिना शासन की अनुमति के सौंपे जा रहे हैं, जो कि पूर्णता अविधिक है,

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

जबकि वर्ष 2011 में शैक्षिक संवर्ग व प्रशासनिक संवर्ग को पूर्ण रूप से पृथक पृथक किया जा चुका है, परंतु उसके उपरांत भी जनपद द्वारा प्रधानाचार्य को प्रशासनिक संवर्ग का अतिरिक्त प्रभार दिया जा रहा है, जिस कारण प्रधानाचार्य द्वारा न तो अपने शैक्षिक दायित्वों को सम्यक निर्वहन सही ढंग से किया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

और ना ही प्रशासनिक संवर्ग के कार्यों में समय दक्षता स्थापित हो रही है, तो इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं कि अपने-अपने जनपदों में जिन शैक्षिक संवर्ग के अधिकारियों को प्रशासनिक संवर्ग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, तत्काल प्रभाव आज से ही निरस्त किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *