लापरवाही मत करो भाई देखो इस बाइक सवार को बरसाती नाले में ….

0
ख़बर शेयर करें -

बरसात के मौसम में लगातार प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों को नदियों के किनारे न जाने सड़कों पर बह रहे रपटों को पार न करने की लाख हिदायत दी जाती है ,

 

 

 

बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे हैं जो लगातार लापरवाही कर रहे हैं और अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं , घटना हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र की है ,

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

जहां सड़क पर बहने वाले रपटे में पुलिस द्वारा लोगों को पार न करने की हिदायत देने के बावजूद लापरवाह लोग इसे पार करने की कोशिश कर रहे हैं, अपनी जान जोखिम में डाल रहे दो मोटरसाइकिल सवारों को पुलिस कर्मी ने बचाया ।

 

 

दरअसल पिछले 2 दिनों से लगातार बरसात होने की वजह से मैदानी क्षेत्रों में नदी नाले ,नहरे और रपटे उफान पर हैं, हल्द्वानी से खटीमा टनकपुर रोड पर चोरगलिया के पास सड़क पर बहने वाले रपटे में दो बाइक सवार पुलिस के मना करने के बावजूद उसे पार करने के लिए जबरन चले गए और रपट गए , वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने बमुश्किल उन्हें बचाया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *