साइबर सैल बागेश्वर द्वारा साईबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में वापस करायें गयें 58,801/- रूपये की धनराशि ।

0
ख़बर शेयर करें -

              पुलिस अधीक्षक  जनपद बागेश्वर द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम

।

व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।* जिस क्रम में अंकित  कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन  के पर्यवेक्षण में* गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा साइबर अपराध के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

दिनांकः-18-07-2022  को *आवेदक नन्दन पाण्डे पुत्र गोविन्द वल्लभ  निवासी – छोना, पो० आरे थाना – बागेश्वर जनपद बागेश्वर* द्वारा  स्वंय के साथ दिनांक 18-07-2022 को जरिये दूरभाष  धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में साइबर सेल बागेश्वर को अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे कॉल कर स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर भरोसे में लिया गया

।वह मुझसे मेरी बैंक से संबंधित जानकारी/ OTP आदि पूछकर मेरे  *खाते से रु0- 58,801/ रू0* आहरित कर लिए गये हैं। जिस पर साइबर क्राइम सैल बागेश्वर द्वारा त्वरित अग्रिम तकनीकी जानकारी ज्ञात कर संबंधित से पत्राचार कर अग्रिम कार्यवाही की गई जिस क्रम में

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

*आहरित की गई पूर्ण धनराशि  रु0-58,801/- आवेदक के खाते में रिफण्ड करवा दिये गये हैं।* अपने बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर आवेदक द्वारा साइबर क्रांइम सेल /बागेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

*पुलिस टीम का विवरण:-*
1- निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह प्रभारी साइबर क्राइम सैल।
2- उ0नि0 श्री कुंदन रौतेला।
3- आरक्षी चंदन कोहली।
3- आरक्षी इमरान खान।

*नोटः-*
*साइबर ठगों से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान :-*

1:👉 किसी के भी कहने पर अपने कंप्यूटर या फोन में AnyDesk डाउनलोड न करें।

2: 👉किसी भी अनजान व्यक्ति को AnyDesk के जरिए अपने कंप्यूटर, फोन या डिवाइस का एक्सेस न दें।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

3: 👉फोन कॉल पर कोई भी पर्सनल या अकाउंट से जुड़ी जानकारी न दें।

4. 👉याद रखें, कोई बैंक कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपसे कभी भी आपका बैंक अकाउंट यूजरनेम या पासवर्ड नहीं मांगेगा।

5.👉अपने पासवर्ड को  सुरक्षित रखें। पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।

7: 👉सुनिश्चित करें कि आपका यूजरनेम या पासवर्ड चोरी करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

9: 👉अपने बैंक अकाउंट और ईमेल आईडी के पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें।

10:👉 किसी भी लिंक या यूआरएल पर जाने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। कई बार बैंक जैसी दिखने वाली वेबसाइट/लिंक फर्जी होती है।
*सावधान/ सुरक्षित रहें।*

*साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल टोल फ्री न0- 1930 पर शिकायत दर्ज करें।*📞📱

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *