अभी 84 साल की महिला को आंगन में घात लगाए गुलदार ने बनाया निवाला

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

बागेश्वर विकासखंड अंर्तगत
काफलीगैर तहसील के असों गांव में शौच को जा रही एक वृद्ध को गुलदार ने निवाला बना दिया।

 

 

 

उसक सिर घर के कुछ दूर पर मिला, जबकि धड़ एक किमी दूरी पर मिला। घटना के बाद से गांव में दहशत बनी हुई है। सूचना के बाद एसडीएम हरगिरी व वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 84 साल की गांवली देवी पत्नी धन सिंह शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच आंगन में घात लगाए गुलदार ने उसे निवाला बना लिया।

 

 

 

उसका सर आंगन के पास तथा धड़ा एक किमी दूरी पर मिला। जब आसपास के लोग उठे तो आंगन खून से सना था। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। इसकी सूचना उसने ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने वन विभाग व तहसील प्रशासन को दी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

सूचना के बाद एसडीएम हरगिरी व वन क्षेत्राधिकारी एसएस करायत रवाना मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को गुलदार के गांव में ही छुपे होने का डर है गुलदार को मार गिराने की मांग की ग्रामीणों ने।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *