Govt Jobs: उत्तराखंड के बिजली विभाग में इन पदों पर वैकेंसी, अब नौकरी का मौका

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड: ​उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा लॉ ऑफिसर व एकाउंट्स ऑफिसर के अलावा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है.
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट upcl.org पर जाकर 16 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.

1-इस भर्ती के तहत पदों की संख्या

एकाउंट्स ऑफिसर – 15 पद.
लॉ ऑफिसर – 2 पद.
पर्सनेल ऑफिसर – 8 पद.
सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर – 1 पद.
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) – 72 पद.
असिस्टेंट इंजीनियर सिविल (ट्रेनी) – 7 पद.
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
एकाउंट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए फाइनेंस की डिग्री होनी जरूरी है. वहीं, लॉ ऑफिसर पद के लिए एलएलबी की डिग्री के साथ इच्छुक उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का एक्सपीरियंस भी मांगा गया है और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी अनिवार्य है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए जारी किए गए भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

जरूरी आयु सीमा
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

इस प्रकार होगा चयन
इस भर्ती के पदों में सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद के लिए उम्मीदवार का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *