BigBreaking :-यहाँएलटी शिक्षक की बीएड की डिग्री फर्जी किया निलंबित

रुद्रप्रयाग :-रुद्रप्रयाग जिले में तैनात एलटी शिक्षक के बीएड की डिग्री फर्जी पाई जाने के मामले निलंबित कर दिया गया है।

इस संबंध में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने एलटी शिक्षक को सेवा से निलंबित कर दिया है।

 

 

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल के द्वारा रुद्रप्रयाग जिले में तैनात शिक्षक गुलाब सिंह को फर्जी b.ed डिग्री मामले में सस्पेंड कर दिया गया।

 

 

एसआईटी जांच में शिक्षक की डिग्री फर्जी पाई गई। जिसके बाद निलंबित एलटी शिक्षक को बीईओ अगस्तमुनि दफ्तर से अटैच कर दिया गया है।

 

 

साथ ही शिक्षक स्कूल में अपनी सेवा नहीं दे पाएगा, और रोज बीईओ दफ्तर में हाजरी देनी होगी।

 

 

अपर निदेशक ने बीईओ अगस्तमुनि शिवलाल आर्य को पूरे मामले की विभागीय जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।