यहाँ एक महिला के साथ किया गैंगरेप पुलिस जुटी तलाश में

0
ख़बर शेयर करें -

 

हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वह महिलाओं को भी नहीं बख्श रहे हैं बाग में आम भरवाने की मजदूरी के बहाने एक महिला को जंगल में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया थाने पहुंची पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

सिडकुल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिजनौर की रहने वाली एक महिला सिडकुल क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है और दिहाड़ी मजदूरी का काम कर अपना व अपने परिवार का पेट पालती है उसने पुलिस को बताया कि तीन जून को वह मजदूरी के लिए औरंगाबाद गई थी। एक किसान के बाग में आम भरवाने के बाद उसे हजाराग्रंट निवासी पीरू, वाजिद और अब्दुल मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

उन्होंने महिला से कहा कि उनके बाग में भी आम भरने हैं। 500 रुपये में बात तय होने पर वह महिला को एक जंगल में ले गए। सुनसान जंगल में जाने से मना करने पर उन्होंने महिला को डराया धमकाया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

 

इसके बाद महिला को जंगल में छोड़कर भाग निकले। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *