एनसीसी युवकों का सबसे बड़ा संगठन है:-कर्नल वीके उप्रेती

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर 81 यूके बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय एनसीसी शिविर का रंगारंग समापन हो गया है। वार्षिक शिविर का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार में हुआ था। कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती ने कहा कि एनसीसी युवकों का सबसे बड़ा संगठन है।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

जो अनुशासित, प्रशिक्षित व अभिप्रेरित है। जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार में आयोजित कार्यक्रम में फायरिंग, ड्रिल टेस्ट, वॉलीबाबल, क्विज,वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

 

 

 

एडम ऑफिसर ले. कर्नल रवींद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में रॉक क्लाइबिंग हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेटों को शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी मेजर दीप चंद्र जोशी, ले. सुनील पांडे, सेकेंड ऑफिसर एमसी जोशी, प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह, रॉबिन सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *