दुःखद खबर सरयू नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।

 

आज एसडीआरएफ टीम को थाना कपकोट द्वारा सूचित किया कि आरे नामक स्थान पर सरयू नदी में एक बच्चा डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

 

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त लड़का अपने दोस्तो के साथ सरयू नदी में नहाने के लिए गया था। नदी के पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण उक्त लड़का 15 से 20 फीट गहरे पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त लड़के की सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे नाम सौरभ सिंह पुत्र श्री अर्जुन सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी ग्वाड बागेश्वर का शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया