घायल महिलाओं को एयर लिफ्ट के लिए मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

0
ख़बर शेयर करें -

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तरकाशी की घायल महिलाओं को एयर लिफ्ट कर कराया गया एम्स ऋषिकेश में भर्ती
देहरादून 22 जून।जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकास खंड के फितारी गांव में मनरेगा में कार्यकर रही पांच महिलाएं मिट्टी धसने के कारण मलबे में दब गई थी,

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

इस घटना की सूचना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने देर न करते हुए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर तुरंत उत्तरकाशी भेजा।

 

घायल महिलाओं को इस हेलीकाप्टर से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है। पांच महिलाओं में से एक महिला की अस्पताल आते समय मृत्यु हो गई, जबकि अन्य का उपचार एम्स में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *