अभी अभी दुःखद घटना महिला उप निरीक्षक की थाने के आगे केंटर की टक्कर से मौत,

चंपावत जिले के बनबसा से एक दुखद खबर सामने आई है। बनबसा थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक विजयलक्ष्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब महिला उप निरीक्षक विजय लक्ष्मी दोपहर दो बजे के समय बनबसा थाने के बाहर खड़ी थी।

 

उसी वक्त तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने उन को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिमा उप निरीक्षक के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर बनबसा थानाध्यक्ष व अन्य कर्मी द्वारा उन्हें टनकपुर चिकित्सालय इलाज हेतु ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला उप निरीक्षक को टक्कर मारने वाले कैंटर चालक ने थाने के बाहर खड़ी स्कूटी व कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

दुर्घटना के बाद बनबसा थाना पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को सीज कर दिया है।वही महिला उपनिरीक्षक को केंटर वाहन द्वारा टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ चुका है।जिसमे साफ दिख रहा है की किस तरफ केंटर चालक ने सड़क पर खड़ी महिला उप निरीक्षक को टक्कर मार दी।

 

 

हम आपको बता दें कि दिवंगत महिला उप निरीक्षक विजयलक्ष्मी बनबसा के ही फागपुर ग्राम की निवासी थी।साथ ही पुलिस सेवा से वर्ष 2022 में ही रिटायर होने वाली थी। वर्तमान में वह बनबसा थाने में अपनी सेवाएं दे रही थी। महिला उप निरीक्षक विजयलक्ष्मी की आकस्मिक मौत के बाद जहां बनबसा थाने में शोक का माहौल है वहीं महिला एसआई विजय लक्ष्मी की आकस्मिक मृत्यु पर एसपी चम्पावत देवेंद्र पींचा ,सीओ अविनाश वर्मा,
बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण जगवाण,बनबसा थाना कर्मियों,अभिसूचना इकाई बनबसा,व्यापार मंडल व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।साथ ही मृतक एसआई विजय लक्ष्मी की मौत के बाद उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।महिला एसआई अपने पीछे दो बेटी एक बेटे सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई।