कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पति साहू विवाद: सीएम धामी सख्त, बोले- ‘दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई’

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पति साहू विवाद: सीएम धामी सख्त, बोले- ‘दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई’

 

 

 

 

देहरादून (विशेष संवाददाता)। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच गहराया विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। दोनों के बीच जारी खींचतान और गंभीर आरोपों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि मामले की जांच निष्पक्षता से चल रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

गंभीर धाराओं में एफआईआर और हत्या की साजिश का आरोप

मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत में मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, एससी/एसटी एक्ट और जान से मारने की साजिश रचने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। मंत्री पक्ष की ओर से एक ऑडियो भी पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें उनकी हत्या की साजिश रचे जाने का दावा किया गया। इस पूरे घटनाक्रम के तनाव के बीच कैबिनेट मंत्री की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। फिलहाल पुलिस साहू की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में कोसी व रामगंगा नदी संरक्षण को लेकर बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

पति का पलटवार: 210 करोड़ की संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोप

दूसरी ओर, गिरधारी लाल साहू ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर मंत्री रेखा आर्य पर तीखे हमले बोले हैं। साहू ने उन पर भ्रष्टाचार और लगभग 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही साहू ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए वायरल ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनित यानी फर्जी करार दिया और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 22 से 28 अक्टूबर तक सजेगा 'जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026', देशभर के कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति की छटा

 

 

 

 

‘कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा’ – मुख्यमंत्री

दोनों पक्षों के बीच जारी इस हाई-प्रोफाइल विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मामला गंभीर है और जांच एजेंसियां हर एक पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई की जाएगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

 

 

 

 

इस विवाद के राजनीतिक और कानूनी रूप लेने के बाद अब हर किसी की निगाहें पुलिस जांच और उसके नतीजों पर टिकी हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में जांच एजेंसियों की पड़ताल में क्या नए तथ्य सामने आते हैं।

Advertisement