जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब: सायं आरती के साथ पूरा परिसर हुआ अलौकिक,

जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब: सायं आरती के साथ पूरा परिसर हुआ अलौकिक,

जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब: सायं आरती के साथ पूरा परिसर हुआ अलौकिक,

जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा): द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में आजकल शाम को आस्था का ऐसा अलौकिक दृश्य देखने को मिल रहा है जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। मंदिर परिसर में सायं कालीन आरती की शुरुआत के साथ ही पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “जय बाबा जागेश्वर” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज जागेश्वर धाम में इस सदी की सबसे अधिक भीड़ जुटने का अनुमान जताया जा रहा है। शाम की आरती के समय मुख्य मंदिर परिसर से लेकर आसपास का पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से पूरी तरह पटा हुआ नजर आया।
धार्मिक पर्यटन की नई मिसाल बना जागेश्वर धाम
देवभूमि उत्तराखंड में मानसखंड मंदिर माला मिशन और धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव का असर अब सीधे तौर पर धरातल पर दिखाई दे रहा है। चारधाम यात्रा के साथ-साथ अब कुमाऊँ के इस पौराणिक धाम में भी देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देवदार के घने जंगलों के बीच बसे इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक केंद्र में श्रद्धालुओं का यह बढ़ता रुझान क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को एक नए आयाम पर ले जा रहा है। इससे न केवल धाम की ख्याति विश्व पटल पर और मजबूत हो रही है, बल्कि स्थानीय कारोबारियों, होमस्टे संचालकों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में ऐतिहासिक धामी कैबिनेट बैठक: 24 बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी, जमीन पट्टों के नियमितीकरण और डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने समेत कई अहम फैसले


हजारों श्रद्धालु कतारबद्ध, प्रशासनिक व्यवस्थाएं मुस्तैद
अत्यधिक भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। देर शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी बारी के इंतजार में लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कतारों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आए देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का भव्य आगाज: CM धामी के नेतृत्व में निकला विशाल रोड शो, उमड़ा जनसैलाब


पवित्र देवदार के वृक्षों से घिरे जागेश्वर धाम का वातावरण आरती के दीपों की लौ, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच अत्यंत दिव्य एवं भक्तिमय बना हुआ है।

जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब: सायं आरती के साथ पूरा परिसर हुआ अलौकिक,