Uttrakhand News:यहाँ रेलिंग से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपेश्वर। विकासखण्ड नंदानगर के रामणी गांव में छात्र और छात्रा के शव एक साथ मेला मंच की रेलिंग से फांसी पर लटके मिले हैं। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि रामणी गांव के लोग जैसे ही सुबह उठे तो गांव के पास मेला मैदान मंच में युवक और युवती के लटके होने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पति साहू विवाद: सीएम धामी सख्त, बोले- 'दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई'

बताया गया कि मृतक कक्षा 12 में पढ़ने वाला सुनील व कक्षा 11 में पढ़ने वाली लड़की एक ही गांव के है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि नंदानगर पुलिस को जानकारी दे दी गईं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का आगाज, चितई गोलू मंदिर से भरी हुंकार

Advertisement