Almora News:​भैंसियाछाना और धौलादेवी में 36 घंटे बाद लौटी बिजली, 12 गांव अब भी अंधेरे में

0
ख़बर शेयर करें -

ब्लॉक भैंसियाछाना और धौलादेवी के सैकड़ों गांवों में करीब 36 घंटे बाद बुधवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इससे लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ नाराजगी दिखाई दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार देर रात मुख्य बिजली लाइन में फाल्ट आने के बाद पूरे ब्लॉक में पूरी तरह अंधेरा छा गया था। मंगलवार का पूरा दिन और रात ग्रामीणों ने बिजली आने की उम्मीद में अंधेरे में गुजारी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताया कि कोसी के पास 33 केवी लाइन में तकनीकी फाल्ट आने के कारण पैदा हुआ था।जिससे तोली विद्युत सब स्टेशन पूरी तरह बंद हो गया था। इसके चलते भैंसियाछाना के साथ धौलादेवी क्षेत्र के कई इलाकों में डेढ़ दिन तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कामकाज पूरी तरह ठप रहे। स्कूली बच्चों को भी पढ़ाई में भारी परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार सुबह अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आ गई लेकिन पल्यों, बाबूरिया नायल और कांचुला समेत करीब एक दर्जन गांव अब भी अंधेरे में डूबे हैं। क्षेत्र में लंबे समय से चरमराई बिजली व्यवस्था और जरा सी बारिश में घंटों बिजली गुल होने से स्थानीय जनता में आक्रोश व्याप्त रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *