ब्रेकिंग न्यूज़ ​अल्मोड़ा: धारकीतुनी में टीन शेड की दीवार ढहने से दो नेपाली युवकों की दबकर दर्दनाक मौत, प्रशासन मौके पर

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: धारकीतुनी में टीन शेड की दीवार ढहने से दो नेपाली युवकों की मौत, मलबे में दबने से गई जान

 

 

 

अल्मोड़ा। नगर के धारकीतुनी मोहल्ले में देर रात एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहाँ एक आवासीय परिसर में बनी टीन शेड की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर सो रहे दो नेपाली मूल के युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक टीन शेड के नीचे सो रहे थे, तभी अचानक दीवार ढह गई और वे भारी मलबे के नीचे दब गए। मलबे में दबने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की उम्र लगभग 30 वर्ष और 35 वर्ष बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद फायर सर्विस चालक दिनेश लाल को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

 

 

 

 

प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात घटना की भनक लगते ही स्थानीय पार्षद अमित साह ‘मोनू’ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने बिना समय गंवाए घटना की जानकारी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को दी।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अंशुल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आपदा राहत टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 IAS, 1 PCS समेत 6 अधिकारियों के बदले विभाग, गृह और आवास में नई तैनातियाँ

 

 

 

शिनाख्त के प्रयास जारी घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल मृतकों के नाम और पते की सटीक जानकारी जुटाने तथा उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *