सोशल मीडिया में चल रहे जेड सिक्योरिटी के फेक लैटर पर मुख्यमंत्री श्री सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये

0
ख़बर शेयर करें -

 

अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, श्रीमती राधा रतूङी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है।

 

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूङी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्टचैक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है।

 

एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड मे सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) कार्यरत है । जिसका उदेश्य सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एंव गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से विश्लेषण कर वैधानिक एंव उचित कार्यवाही करना.. इस क्रम मे आज दिनांक 15.06.2022 को सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) को एक पोस्ट प्राप्त हुई। जिसमे मा0 गृह मंत्री जी के लैटर पैड पर एक सशंय पैदा करने वाला पत्र लिखा गया था ।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

इस पत्र की प्रथमदृष्टया जांच के उपरान्त प्रतीत होता है की मा0 गृह मंत्री के पत्र का रुपांतरण कर इस प्रकार से समाज मे कानून व्यवस्था बाधित करने हेतु भ्रामक सूचना प्रसारित की गयी है। इस क्रम मे एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा सुसगंत धाराओ मे अभियोग पजींकृत करने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *