Almora News:12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में हरित योग कार्यक्रम कसार देवी में सफल आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 3/6/2026 को डॉ ० मोहम्मद शाहिद जी ( जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जनपद अल्मोड़ा) के दिशा निर्देशन में सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की प्राकृतिक हरियाली में में स्थित पावन धरती पर कसार देवी मंदिर के प्रांगण में हरित योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति हिमानी कुंडु( ब्लॉक प्रमुख )
मुख्य विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप मेहता (जिला पंचायत सदस्य )
विशिष्ट अतिथि श्री मोहन रयाल (होटल एसोसिएशन अध्यक्ष) एवं
मंदिर समिति कोषाध्यक्ष श्री कुंदन सिंह ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम में आयुष विभाग अल्मोड़ा से वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ० कुबेर सिंह अधिकारी जनपद स्तरीय प्रोग्राम मैनेजर डॉ० अजीत तिवारी नोडल अधिकारी आयुष मिशन डॉ० अनुपमा त्यागी सह नोडल हरित योग डॉ० योगेंद्र सिंह, डॉ पंकज वर्मा, डॉ० श्रुति अग्रवाल, डॉ० हृषिकेश तिवारी, , डॉ० रजनी बाला, डॉ० दीपिका धर्मशक्तु , डॉ० मनोज सिंह रघुवंशी डॉ० आद्या पाण्डेय डॉ ० मुकेश मोल्फा डॉ० प्रभा फोनिया , एवं जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों से आये फ़ार्मेसी अधिकारियों श्री अन्शुल रावत, श्री अरविंद कुमार श्री मदन प्रकाश, श्रीमती प्रीति, श्रीमती ऋचा चमोली पंचकर्म सहायकों श्री अशोक मठपाल श्री आशीष कुमार एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के साथ प्रतिभाग किया
आयुष विभाग अल्मोड़ा से डॉ० मंजू बोरा ने मंच संचालन के साथ योग अनुदेशकों की टीम के साथ मिलकर हरित योग का कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालन कराया।
प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था मोहन रायल जी द्वारा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मुख्यमंत्री की पहल से बदली ज़िंदगी: एकल महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए मजबूत कदम

कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने भी योग अभ्यास कर इस 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के हरित योग कार्यक्रम की विदेशी प्रयटन लोगो ने शिविर शोभा में चार चांद लगाए
कार्यक्रम में 85 लोगों ने योग अभ्यास कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक संपन्न, एरोमैटिक एवं औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, विभागीय कैलेंडर, IEC लीफलेट्स, मुख्य कैलेंडर भेट किए।
अंत में मुख्य एवं अतिथियों के उदघोष उपरांत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा, सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *