Almora News:जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती की अनूठी पहल: रानीखेत के स्कूलों में योग से संवर रहा बच्चों का स्वास्थ्य

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा..,अल्मोड़ा के विकासखंड ताडीखेत सौला  से जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती जी के द्वारा रानीखेत क्षेत्र के विद्यालयों में लगातार योग करवाया जा रहा है,जो आज हमारे बच्चों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत लाभदायक है।शांति उप्रेती  अभी तक विकासखंड तारीख़ेत के राजकीय इंटर कॉलेज जैना तथा राजकीय इंटर कॉलेज लोधियाखान में योग शिविर लगा चुकी हैं। आज बच्चों की जिस तरह की दिनचर्या चल रही है जिसके चलते आज बच्चों को बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है  कई तरह की बीमारियों में योग बहुत कारगरसाबित हो रहा है,इसलिए शांति उप्रेती  के द्वारा बच्चों को योग से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा हैं। जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती का कहना है कि, दर्जन भर से अधिक विद्यालयों में सैकड़ो विधार्थी योग से जुड़कर लाभ ले रहे है. यह कार्यक्रम 21ज़ूम तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *