Big Breaking:श्रीनगर में गैस किल्लत का खौफनाक मंजर: बेकाबू भीड़ और दबाव के बीच गैस एजेंसी मैनेजर ने काटी हाथ की नस

0
ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच स्थानीय गैस एजेंसी मैनेजर ने कांच से हाथ की नस काटने का प्रयास किया। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना उस समय हुई जब रसोई गैस की सीमित आपूर्ति के बीच गोदाम पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान एजेंसी कर्मियों और उपभोक्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। तभी तनाव में एजेंसी प्रबंधक ने आत्मघाती कदम उठाया।

सीमित सिलिंडर और बढ़ती मांग के कारण कर्मचारियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे तनाव में आकर एजेंसी प्रबंधक ने स्वयं को जख्मी कर लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल मैनेजर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया। जिलाधिकारी पौड़ी स्वाती एस भदौरिया ने बताया कि मैनेजर की फिलहाल हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का विपक्ष पर तीखा प्रहार, महिला अधिकारों से विश्वासघात का आरोप

बाइट1- स्वाती एस भदौरिया ,जिलाधिकारी पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *