*एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस चला रही है जन-जागरूकता अभियान*
*महिला कोतवाली टीम ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, यातायात के नियम आदि लाभप्रद विषयों पर जानकारी देकर किया जागरुक*
*श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न संस्थानों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु लगातार जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
*अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग श्रीमती जानकी भंडारी के नेतृत्व में दिनांक 12.04.2026 को महिला अपर उपनिरीक्षक श्रीमती बीना दोसाद मय पुलिस टीम द्वारा S .O. S. soap company चितई पंत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यरत महिलाओं एवं स्टॉफ को डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी।
साथ ही महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, नए आपराधिक कानूनों, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, यातायात नियम व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन न0-1098, महिला हेल्पलाइन न0-1090 आपदा हेल्पलाइन नं0- 1070 के संबंध में के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच पुलिस से सम्पर्क करने के लिए भी प्रेरित किया गया।