Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर वारंटियों की लगातार गिरफ्तारियाँ अल्मोड़ा पुलिस के थाना लमगड़ा ने 01 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 16.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट क्रि0 केस नं0- 1434/2023 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त बच्ची सिंह कपकोटी निवासी ग्राम कपकोट थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।
उक्त वारंटी अभियुक्त को आज दिनांक- 16.02.2026 को लमगड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
