बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार दिल्ली में हुये सम्मानित

 

बागेश्वर जनपद को उत्तराखंड में कौशल विकास योजना में सर्वोत्तम ऑनलाइन प्रजेंटेसन पर बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार दिल्ली में सम्मानित हुए हैं। नवाचार, रोजगार सृजन एवं कौशल विकास की योजनाओं के बेहतर संचालन और योजनाओं को जमीनी स्तर पर संचालित करने पर उन्हें यह सम्मान मिला है।

 

उनके ऑनलाइन प्रजेंटेशन को राष्ट्रीय स्तर पर कौशल विकास की विभिन्न इकाइयों के सलाहकारों ने सराहा है।

डीएम विनीत कुमार ने अपनी प्रशासनिक पहल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रोजगार सृजन के लिए अवसर प्रदान करने के लिए ऑनलाइन प्रोजेक्ट बनाकर कौशल विकास योजना का ऑनलाइन प्रजेंटेशन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

इसके लिए आईएस अधिकारियों में उनके द्वारा दिए गए प्रजेंटेशन को केंद्रीय कौशल विकास विभाग ने उत्कृष्ट स्थान दिया था। भारत सरकार के नवाचार एवं कौशल विकास की योजनाओं में बेहतर तकनीक उपाय, रोजगार सृजन के लिए विभिन्न आयामों, नियमों, लाभार्थी को लाभ लेने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने, योजनाओं को धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन पर कार्य हुआ। नवाचार आधारित रोजगार परक योजनाओं पर अपना प्रजेंटेशन दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

ताकि कौशल विकास की सलाहकार समिति द्वारा सराहा गया था। दिल्ली में शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें सम्मानित किया है। डीएम विनीत कुमार ने कौशल विकास के लिए अपने अभियान को निरंन्तर जारी रखने की बात कही। उनके सम्मानित होने पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण आदि ने खुशी जताई है।

रिपोर्ट:- हिमांशु गढ़िया