Almora News:गांव-गांव,घर-घर पहुंच रहा है अल्मोड़ा पुलिस का जागरूकता संदेश थाना लमगड़ा बीट जवानों ने महिला सुरक्षा, नये कानून सहित विभिन्न लाभप्रद जानकारियां पहुंचायी ग्रामीणों तक

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष लमगड़ा के नेतृत्व में बीट जवानों द्वारा गांव-गांव लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लाभप्रद जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं।
जिस क्रम में आज दिनांक 03.01.2026 को बीट पुलिसकर्मी द्वारा लमगड़ा क्षेत्र के खांकर गांव व दाड़िमीजाख जैंती में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं जानी और उन्हें जागरूक किया गया। ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराधों, यातायात नियम,डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर क्राइम से बचाव,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव को बताते हुए अपने आस पास इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना त्वरित पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *