Almora News:अल्मोड़ा में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल: रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का पुतला फूंका, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के प्रति जिस प्रकार अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, उसका महिला कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। यह बयान महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 3 जनवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे चौघानपाटा में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में रक्षाबंधन की अनूठी परम्परा :- शंकर दत्त पाण्डेय

इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि यदि राज्य सरकार द्वारा जल्द से जल्द गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो महिला कांग्रेस अपना आंदोलन और अधिक उग्र करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न और महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अब सहन नहीं किया जाएगा।

महिला कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 IAS, 1 PCS समेत 6 अधिकारियों के बदले विभाग, गृह और आवास में नई तैनातियाँ

इस विरोध कार्यक्रम में महिला कांग्रेस लीला जोशी, प्रीती बिष्ट, मंजू कांडपाल, सपना बिष्ट,विमल जोशी, निर्मला कांडपाल,इंदिरा वर्मा, गीता पांडे किरण आर्य उमा आर्य आसना गुनगुन,जया जोशी,आशा शर्मा, शोभा जोशी, लता तिवारी,पुष्पा पांडे, तारा तिवारी,नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, नारायण दत्त पांडे, शरद शाह,पारस नाथ दिनेश नेगी,वैभव पांडे,सुधांशु रौतेला सहित समस्त कार्यकरता उपस्थिति रहे

— राधा बिष्ट

जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस

अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *