Almora News:थानाध्यक्ष देघाट के नेतृत्व में सत्यापन को निकली पुलिस टोलियां लापरवाह ठेकेदार का हुआ ₹5000 का चालान

0
ख़बर शेयर करें -

SSP अल्मोड़ा के आदेश पर सुबह-सुबह देघाट क्षेत्र में चला सघन सत्यापन अभियान बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 3 बाहरी लोग भी पकड़े

🌸हुई चालानी कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/ मजदूरों/ फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-02.03.2025 को प्रातः थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टोलियों ने जगह-जगह सघन सत्यापन अभियान चलाया।
जिसमें करीब 105 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया 🌸कार्यवाही-
बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 01 ठेकेदार के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 5000₹ जुर्माना किया गया तथा लोगों को हिदायत दी गई कि किराएदारों व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना कुरुक्षेत्र में कौशल विकास के गुर सीखेंगे आईटीआई के छात्र प्रदेश में कौशल विकास को दिया जा रहा बढ़ावा

🌸बाहरी व्यक्तियों पर कार्यवाही-
इसके अलावा फेरी आदि लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर कुल 3 बाहरी लोगों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *