Almora News:जंगल के दोस्त समिति द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर वनाग्नि प्रबंधन में वन विभाग को सहयोग करने वाले आम नागरिकों को सुरक्षा कवच प्रदान किए जाने की करी मांग

0
ख़बर शेयर करें -

जंगल के दोस्त समिति द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड  श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर वनाग्नि प्रबंधन में वन विभाग को सहयोग करने वाले आम नागरिकों को सुरक्षा कवच प्रदान किए जाने की मांग की है. 

इस विषय को लेकर समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा श्री  राजीव पांडेय से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन दिया. 

ज्ञापन  में कहा गया है कि विषम ,दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों  में  राज्य के आम  नागरिकों द्वारा  वनाग्नि प्रबंधन में  वन विभाग को सहयोग दिया जाता रहा है लेकिन इस कार्य में आम नागरिक के चोटिल, घायल, अपंग या असामान्य परिस्थितियों में मौत होने की दशा में उपचार, आर्थिक सहायता की सुस्पष्ट व्यवस्था नहीं है. 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए शिक्षक नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

ज्ञापन में मांग की गई है कि वनाग्नि प्रबंधन में  वन विभाग को सहयोग करने वाले  उत्तराखंड के आम नागरिक को  चोटिल, घायल, अपंग या असामान्य परिस्थितियों में मौत होने की दशा में उपचार, आर्थिक सहायता की सुस्पष्ट व्यवस्था की जाए ताकि राज्य की बहुमूल्य वन संपदा को वनाग्नि से सुरक्षित रखने में आम नागरिक भी बढ़ – चढ़कर  सहयोग करें. 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:साइबर ठगी से लेकर हेल्पलाइन नंबरों तक... चौमू गांव में अल्मोड़ा पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

प्रतिनिधिमंडल में जंगल के दोस्त समिति के सचिव श्री गिरीश चन्द्र शर्मा और मुख्य सलाहकार श्री चन्दन डांगी शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *