Almora News :करवाचौथ पर जिला प्रशासन ने शुरू की नई पहल, प्रशासन लगाएगा मेहंदी स्टॉल

0
ख़बर शेयर करें -

करवाचौथ पर जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने अधिकारियों को नगर के पांच स्थानों को चिह्नित कर स्टॉल लगाने को कहा है, जिससे स्वयं सहायता समूहों से जुडीं महिलाएं आर्थिकी सुधार सकें।

कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम ने अधिकारियों की बैठक ली। तय हुआ कि नगर के नंदादेवी, चौघानपाटा, रघुनाथ मंदिर, रामलीला मैदान खत्याड़ी और जिला पंचायत परिसर धारानौला में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। जिनमें करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी लगाने का कार्य होगा। मेहंदी लगाने के लिए समूह की महिलाओं को जिला प्रशासन विभागीय माध्यम से सहयोग उपलब्ध कराएगा तथा प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। मेहंदी लगाने वाली महिलाओं में राजकीय बाल गृह किशोरी बख की बालिकाएं भी शामिल होंगी। महिलाओं को प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी दिलाया जाएगा। बैठक में डीडीओ एसके पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, ईओ नगर निगम भरत त्रिपाठी आदि थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *