Almora News :नगर आज में पूरे नवरात्र में दुर्गा महोत्सव के साथ रामलीला मंचन की भी रहेगी धूम,नगर में कई जगहों पर सजाए गए दुर्गा पंडाल

0
ख़बर शेयर करें -

आज से नवरात्र शुरू हो गई हैं। नगर में पूरे नवरात्र में दुर्गा महोत्सव के साथ रामलीला मंचन की भी धूम रहेगी। इसके लिए स्थानीय लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। नगर में कई जगहों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं।

पितृ पक्ष का समापन होने के साथ गुरुवार आज यानी आज से नवरात्र शुरू हो गई हैं। नवरात्र के मौके पर नगर के चौघानपाटा, लक्ष्मेश्वर, न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी, राजपुरा, एनटीडी, लाला बाजार, गंगोला मोहल्ला, ढुंगाधारा, धारानौला, ऑफिसर कॉलोनी आदि जगहों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। कुछ जगहों पर पंडाल सजाने का काम पूरा हो गया है तो कहीं तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कमेटियों ने दुर्गा महोत्सव और रामलीला मंचन के सफल आयोजन के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। चौघानपाटा दुर्गा महोत्सव समिति के भैरव गोस्वामी ने बताया कि आज यानी गुरुवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन के मौके पर सुबह दुर्गा पंडाल से पलटन बाजार स्थित सिद्ध बाबा नौला कलश यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज धज कर पहुंचेंगी। गणेश पूजन, कलश स्थापना, नवग्रह पूजन के साथ दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। शाम को महिलाओं की ओर से भजन कीर्तन, महाआरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं, आज शाम से नगर के विभिन्न जगहों पर रामलीला मंचन भी शुरू हो जाएगा। नवरात्र के मौके पर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *