Almora News :डे केयर संस्था की बैठक में विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर जताया तीव्र आक्रोश, सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ नागरिकों की डे केयर संस्था की बैठक में विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर तीव्र आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि अगर जनहित को देखते हुए विद्युत दरों में की गई वृद्धि को जल्द वापस नहीं लिया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस मौके पर तय किया गया कि अगस्त माह में संस्था ताकुला क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिले में संस्था को अधिक मजबूत बनाने का भी निर्णय लिया गया।

पालिका सभागार में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि अगस्त माह में ताकुला के श्रीराम विद्या मंदिर में देवदार समेत अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि जहां एक ओर बिजली के बिलों में वृद्धि कर दी गई है वहीं दूसरी ओर बिलों में अनियमितता से उपभोक्ता परेशान हैं। अनियमितताओं की जांच किए जाने की मांग उठाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:कुमाऊं के 7 शहरों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति: CM धामी के निर्देश पर 448 करोड़ के मास्टर ड्रेनेज प्लान को मिली मंजूरी

वहीं केंद्र सरकार की ओर से हाल ही पेश बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं का कोई प्रविधान नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। कहा कि जो भी पत्र संस्था की ओर से शासन को भेजे जाते हैं उन पर क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी सदस्यों को नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:ब्रेकिंग न्यूज़ नैनीताल जिला कोर्ट के अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी अपने आप को गोली मारकर जीवन लीला की समाप्त 

बैठक में संगठन के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, डा. गोकुल सिंह रावत, गजेंद्र नेगी, चंद्रमणी भट्ट, आनंद सिहं बगडवाल, पुष्पा कैड़ा, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, पुष्पा कैड़ा, रमा भट्ट, आनंद बल्लभ लोहनी, शंकर दत्त भट्ट, किशोर जोशी रमेश पांडेय, गिरीश जोशी, डा. जेसी दुर्गापाल, नरेंद्र सिंह नेगी, मनोहर नेगी, तारा चंद्र साह, डा. अरुण पंत, भगीरथ पांडेय, चंद्रशेखर बनकोटी, नरेंद्र सिंह नेगी, मसी कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *