Almora News :ऑनलाइन कार बुकिंग कर रहे युवक के खाते से साइबर ठग ने उडाए इतने लाख रुपए,अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठग ने ऑनलाइन कार बुकिंग कर रहे युवक के खाते से 1.72 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस के मुताबिक खान कॉटेज मल्ला जोशीखोला निवासी मो इमरोज खान ने तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

कहना है कि उन्हें ऑनलाइन कार बुकिंग करनी थी। गूगल सर्च करने पर शिव कार रेन्टल सर्विस की साइट की ओर से सर्विस कॉलर का फोन आ गया और बुकिंग की जानकारी दी। कुछ ही मिनट में उनके खाते से 78000, 39999, 35738, और 19212 सहित कुल 172949 रुपये की ठगी कर ली। कोतवाल जगदीश देउपा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.