National News:सुरक्षाबलो ने मुठभेड़ में दो महिला समेत तीन नक्सली किए ढेर

0
ख़बर शेयर करें -

पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला सहित तीन को ढेर कर दिया है। घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत बलम नेड्रा के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी डीवीसीएम विनोद कर्मा, आवापल्ली एलओएस राजू पुनेम, एसीएम विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम एवं अन्य 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर एवं कोबरा की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:त्योहारों से पहले रसोई का बजट बिगड़ा: 15 दिनों में ₹17 महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दाम भी उछले

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान शनिवार सुबह 07.30 बजे बेलम गुट्टा के पहाड़ी में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ मे दो महिला एवं पुरुष माओवादी ढेर हुए है। घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री, माओवादी वर्दी, पिट्ठू, दवाईया एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार: देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, NDRF-SDRF 24 घंटे मुस्तैद

छत्तीसगढ़ बीजापुर एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मारे गए माओवादियों के 3 शव बरामद किए हैं। बेलम गुट्टा करीब 7 सौ मीटर ऊंची पहाड़ी है तथा बल के वापसी के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। इलाके में सर्चिंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *