Uttrakhand News :युवाओं के लिए खुशखबरी,व्यायाम प्रशिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती,भर्ती के लिए 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के अंतर्गत व्यायाम प्रशिक्षकों के 60 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में व्यायाम प्रशिक्षकों के 59 और डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में व्यायाम प्रशिक्षक के एक पद के लिए यह भर्ती निकाली गई है।

22 जनवरी से 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा। इसके बाद 13 से 15 फरवरी तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। आयोग ने मार्च में इसकी भर्ती परीक्षा प्रस्तावित की है। आवेदकों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना एक जुलाई 2023 के मुताबिक की जाएगी। आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

एनआईएस पटियाला या उससे संबद्ध अन्य संस्थानों से प्रशिक्षण (कोचिंग) में डिप्लोमा होना चाहिए। या फिर बीपीएड, डीपीएड या बीपीई की डिग्री होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क देय होगा। आयोग ने भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी साथ में जारी किया है।

💠यूकेपीएससी ने 20 भर्तियों का सिलेबस अपडेट किए

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी 20 भर्तियों के सिलेबस वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं। यह पुराने सिलेबस थे, जो कि अब नए बदलावों के साथ जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी इनमें से जिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उसका सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।