Almora News:पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय किलकोट रानीखेत में चलाया जागरुकता सेशन,महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

रानीखेत पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय किलकोट रानीखेत में सुचेतना NGO द्वारा कल दस जनवरी को आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बच्चों को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि साइबर ठगों द्वारा विभिन्न तरीकों से भोले- भाले लोग जो जागरूक नहीं है, उनको साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है, इनसे कैसे बचा जा सकता इस बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

🔹सावधानी पूर्वक करे सोशल मीडिया का प्रयोग 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सल्ट पुलिस ने जीआईसी हिनौला झीमार में चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिए साइबर सुरक्षा व कानून के टिप्स

महिला सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए महिला संबंधी अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी आदि की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया में किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया, साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित गौरा शक्ति फीचर के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया और 🆘 बटन की उपयोगिता की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड रोडवेज: दो माह से वेतन न मिलने पर ग्रामीण डिपो कर्मचारियों का ISBT पर धरना

🔹कई हेल्पलाइन नंबरो की दी जानकारी 

इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं, हेल्पलाईन नंबर 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090 सहित हेल्प डेस्क नंबर की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *