Pithoragarh News:दारमा घाटी में फिर दिखा दुर्लभ हिम तेंदुआ

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार दूसरे साल बोंगलिंग गांव में कुछ दिन पहले एक हिम तेंदुआ देखा गया, जिससे दारमा घाटी में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

🔹पिछले साल भी दिखी हिम तेंदुए की झलक 

मिली जानकारी के अनुसार धारचूला के वन अधिकारी दिनेश जोशी ने कहा, ”दो दिन पहले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक गश्ती दल ने हमें समुद्र तल से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बोंगलिंग गांव में एक हिम तेंदुआ दिखने की जानकारी दी।पिछले साल भी हिम तेंदुए को इसी इलाके में देखा गया था।’

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में विकलांगता प्रमाण पत्र के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि दो साल में दो बार एक ही क्षेत्र में हिम तेंदुए का इस तरह दिखना जैव विविधता से समृद्ध दारमा घाटी में हिम तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करता है।वन अधिकारी के मुताबिक, दोनों मौकों पर हिम तेंदुआ तब दिखाई दिया जब ग्रामीण सर्दियों के दौरान कम ऊंचाई वाले स्थानों पर चले गए थे।