साइबर सैल बागेश्वर द्वारा साईबर ठगी के शिकार हुए “भूतपूर्व सैनिक” के खाते में वापस करायें गयें 98,743 रूपये की धनराशि ।

 

 

पुलिस अधीक्षकजनपद बागेश्वर द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

 

जिस क्रम में अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन महोदय के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा साइबर अपराध के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

दिनांकः- 20-05-2022 को आवेदक हरीश चंद्र सिंह ग्राम- बीथी, पोस्ट -पोथिन थाना कपकोट ,जनपद बागेश्वर भूतपूर्व सैनिक द्वारा स्वंय के साथ दिनांक 19-05-2022 को ऑनलाइन धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में साइबर सेल बागेश्वर में प्रार्थना पत्र दिया था।

 

जिसमें वादी द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे कॉल कर स्वयं को रिटायर्ड सैनिक बताकर भरोसे में लिया गया वह मुझसे मेरी बैंक से संबंधित जानकारी/ OTP आदि पूछकर मेरे खाते से रु0- 99,744/ रू0 आहरित कर लिए गये हैं। जिस पर साइबर क्राइम सैल बागेश्वर द्वारा त्वरित अग्रिम तकनीकी जानकारी ज्ञात कर संबंधित से पत्राचार कर अग्रिम कार्यवाही की गई

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

जिस क्रम में आज दिनांक: 21.05.2022 को आहरित धनराशि में से रु0-98,743/- आवेदक के खाते में रिफण्ड करवा दिये गये हैं। अपने बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर आवेदक द्वारा साइबर क्रांइम सेल बागेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट: हिमांशु गड़िया