Nainital News: नैनीताल में बना पहला ऑटोमैटिक फ़िटनेस टेस्टिंग सेंटर, अत्याधुनिक मशीनों से होगी गाड़ियों की फिटनेस चेक

उत्तराखंड में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में किसी न किसी की जान जा रही है।कई बार वाहनों के अनफिट होने की वजह से सड़क हादसे की घटना सामने आती है।ऐसे में इन बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

🔹सड़क हादसे से बचने के लिए लिया निर्णय

सड़कों पर दौड़ रही अनफिट गाड़ियों पर रोक लगाने और गाड़ियों की फिटनेस चेक करने के लिए नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पहला ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर तैयार किया गया है।यहां अत्याधुनिक मशीनों द्वारा गाड़ी को चेक किया जाएगा कि वह सड़क पर चलने लायक है या नहीं।सरकार ने सड़क हादसे से बचने के लिए अनफिट गाड़ियों को चलन से बाहर करने का निर्णय लिया है।

🔹50-60 बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि वाहनों का फिटनेस पहले आरटीओ कार्यालय में किया जाता था। लेकिन अब वाहनों का फिटनेस आरटीओ कार्यालय में ना होकर अत्याधुनिक मशीनों से लैस फिटनेस सेंटर के माध्यम से किया जाएगा।इन अत्याधुनिक मशीनों की मदद से वाहन के प्रत्येक पार्ट्स की मौजूदा स्थिति पता चल जाएगी।इसके अनुसार वाहन की फिटनेस की जाएगी।उन्होंने बताया कि हल्द्वानी फिटनेस सेंटर निजी संस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है. जिसे सरकार द्वारा लाइसेंस दिया गया है।फिटनेस सेंटर में 50-60 बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर में परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क पर वाहनों का फिटनेस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

🔹फिटनेस की जांच परिवहन विभाग कार्यालय में होगी

संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि फिटनेस सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है।अलग-अलग वाहनों की अलग-अलग फिटनेस फीस निर्धारित की गई है।फिटनेस सेंटर द्वारा फीस रेट को डिस्प्ले करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि वाहन स्वामियों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो।उन्होंने बताया कि पूर्व में जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहनों की फिटनेस फीस परिवहन विभाग कार्यालय में जमा कराई जा चुकी है, उनके वाहनों की फिटनेस की जांच परिवहन विभाग कार्यालय में होगी।लेकिन अब वाहन स्वामियों को फिटनेस फीस फिटनेस सर्विस सेंटर में जमा करनी होगी।इसके बाद उनके वाहनों का फिटनेस होगा।

Advertisement