Almora News:पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप,10 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा निर्देश दिए गये है। 

🔹जाने मामला 

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में दिनांक- 17.11.2023 को थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा पुलिस बल के साथ आपराधिक गतिविधियों व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान के दौरान थाना देघाट को जाने वाले तिराहे पर शर्मा जनरल स्टोर के पास सेंट्रो कार को रोककर चेकिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पिथौरागढ़ का हिलजात्रा महोत्सव: सीएम धामी ने कुमाऊंनी में किया वर्चुअल संबोधन, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने पर दिया जोर

🔹लगातार अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है नशा तस्कर

चैक करने पर वाहन में सवार अभियुक्त श्याम सिंह मनराल व हेमन्त ढौड़ियाल के कब्जे से 10 पेटियों में कुल 120 बोतल मैकडाँवल व्हिस्की अवैध अग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

🔹अधिक दामों में बेचकर लाभ कमाने का था इरादा 

उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष देघाट श्री राहुल राठी ने बताया कि अभियुक्तगण अवैध शराब को स्याल्दे की ओर से नागचुलाखाल की तरफ ले जा रहे थे, शादी के सीजन होने के कारण अधिक दामों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे, जिन्हें चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।  

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 13 ग्लेशियर झीलों पर मंडराया संकट: नेपाल त्रासदी के बाद अलर्ट, बजट के बाद भी तकनीकी चुनौतियों में अटका सुरक्षा तंत्र

🔹गिरफ्तार अभियुक्त-

1-श्याम सिंह मनराल, उम्र- 38 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह मनराल, निवासी ग्राम बसेड़ी, थाना देघाट, जनपद अल्मोड़ा 

2-हेमन्त ढौडियाल, उम्र- 33 वर्ष पुत्र मथुरा दत्त ढौडियाल, निवासी ग्राम बसनलगाँव, थाना देघाट, जनपद अल्मोड़ा

🔹बरामदगी-

10 पेटी (120 बोतल) अवैध अग्रेजी शराब मैकडाँवल व्हिस्की 

कीमत- 68,400/- ( अड़सठ हजार, चार सौ रुपये) 

🔹थाना देघाट पुलिस टीम-

1-थानाध्यक्ष देघाट श्री  राहुल राठी 

2-हे0कानि0 मनोज पाण्डे

3-कानि0 नीरज बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *