लालकुआँ के जितेश धारियाल का ईसरो में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर हुआ चयन

लालकुआँ के हल्दूचौड़ निवासी सेंचुरी पेपर मिल कर्मी कैलाश धारियाल के पुत्र जितेश धारियाल का भारत सरकार अंतरिक्ष विभाग के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, आंध्र प्रदेश स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है।

 

 

इसरो द्वारा उनको तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र भेज दिया है

 

 

वही उनका पूर्व में इंद्रप्रस्थ गैस दिल्ली में डिप्टी मैनेजर के पद पर सेवारत रहे है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें 50 हजार रुपए का पुरुस्कार भी दिया गया 2019 में इंद्रप्रस्थ गैस दिल्ली से इस्तीफा देकर

 

 

 

उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू कर दी जिसमें उन्होंने प्री परीक्षा को भी पास किया उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने होनहार छात्र के निवास पर पहुँचकर छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी है ।

 

 

 

Advertisement