Weather Update :उत्तराखंड में हल्की ठंडक ने दी दस्तक, ऐसा रहा तापमान

तराई में बीते एक सप्ताह से मौसम ने करवट ले ली है। सुबह कड़ी धूप के बीच जहां मौसम साफ नजर आ रहा है। वहीं शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी मौसम ऐसे ही साफ रहेगा।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कड़ी धूप निकली और दोपहर में हल्की उमस महसूस की गई। इस दौरान आसमान पूरी तरह साफ नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी का फिर उत्तराखंड दौरा: 24-25 अक्टूबर को आ सकते हैं केदारनाथ और टिहरी, राज्य को देंगे कई बड़ी सौगातें

💠ऐसा रहा तापमान

सुबह आर्द्रता 83 प्रतिशत व दोपहर बाद 52 प्रतिशत दर्ज की गई। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस, काशीपुर का अधिकतम तापमान 34.3 व न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धीरे-धीरे रात में तापमान गिरने लगा है, जिससे जल्द ही बर्फबारी का दौर भी शुरू होने वाला है। उत्तराखंड का 

उत्तराखंड में मानसून का दौर खत्म हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिलने लगी है हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई।

मौसम के बदलने से बीमार पड़ने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है, जैसे कि जुकाम, खासी व बुखार आना इन मौसम में आम बात है। बदलते इस मौसम से खुद का बचाव करने के लिए खानपान को लेकर काफी सजग रहने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें 👉  Important Information:अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान, एलआर साह रोड पर चार पहिया वाहनों पर लगी रोक

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार जिले में सुबह से धूप खिली रही अपराह्न बाद हल्के बादल छाए रहे जिले में सुबह और शाम हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्य रूप से आसमान साफ रहेगा शाम को आंशिक बादल छा सकते हैं।