Almora News:विक्रेताओं में शासन प्रशासन के खिलाफ भारी रोष,लंबित बिलों की मांग को लेकर अब गोदामों में दिया धरना

ख़बर शेयर करें -

लंबित बिलों की मांग को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता मुखर हो गये है। पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के बैनर तले विक्रेताओं ने सरकारी राशन गोदामों में धरना दिया।इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द लंबित बिलों का भुगतान करने की मांग उठाई।

🔹विक्रेताओं में शासन प्रशासन के खिलाफ भारी रोष

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागेश्वर: मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती पर शिल्प उन्नयन संस्थान का कार्य रुकने से आक्रोश, कांग्रेसियों ने जताया रोष

मंगलवार को अल्मोड़ा में सस्ता गल्ला विक्रेता संघ यहां मालरोड स्थित सरकारी राशन गोदाम में एकत्र हुए। जहां उन्होंने लंबित बिलों के भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार पर विक्रेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि बीते दस दिन से जिलेभर के विक्रेता मांगों के निराकरण को लेकर बेमियादी हड़ताल पर है, लेकिन अब तक उनकी मांगों को नहीं मांगा गया है। जिससे जिलेभर के विक्रेताओं में शासन प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  National News:​नेपाल बाढ़ त्रासदी: मानसरोवर तीर्थयात्रियों समेत 130+ भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय और 9 राज्यों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर