Almora News :कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे साफ सफाई, रंग रोगन जैसे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने फ्लीट रूट का भी निरीक्षण किया तथा इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक 'मिलन चौक': जहाँ कभी सिर्फ लोग नहीं, विचार भी मिला करते थे :- चन्द्र शेखर पांडेय की कलम से 

इसके पश्चात कुमाऊं कमिश्नर शौकियाथल हेलीपैड पहुंचे जहां उन्होंने हेलीपैड के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हो जाएं तथा कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पालन तत्परता से सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'हिन्दी प्रोत्साहन पखवाड़ा' व 'रिफॉर्म उत्सव' का समापन, उत्कृष्ट कर्मियों व बच्चे हुए पुरस्कृत

💠इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर, प्रबंधक ज्योत्सना पंत समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।