Health Tips :शुगर रहेगी कंट्रोल में करिये इन पत्तियों का सेवन

ख़बर शेयर करें -

खान पान और आज की भागदौड़ भरी लाइफ ने लोगों को कई बीमारियां दे दी है और उनमें से ही एक है डायबिटीज। डायबिटीज में खून में शुगर का लेवल बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में ये आपके लिए बड़ा ही खतरनाक हो सकता है।

ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स हैं जिनका सेवन करने से ब्लड शुगर बहुत कंट्रोल रहता है। इन्हीं में से आप कुछ पेड़ों के पत्ते होते हैं जिनका सुबह सुबह सेवन कर ले तो ब्लड शुगर का लेवल मैंटेन रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:​उत्तराखंड में बारिश का कहर: भूस्खलन से 70 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

💠आम की पत्तियां

आप डायबिटीज के दौरान आम की पत्तियों का सेवन कर सकते है। इसमें एंटी-डायबेटिक गुण होता है, अगर सुबह-सुबह आप आम के पत्तों को चबाएं तो दिन भर ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', आपदा प्रबंधन ने SDRF-NDRF को किया अलर्ट मोड पर

💠नीम के पत्ते

नीम के पत्ते कड़वे होते है और स्वाद भी आपको पसंद नहीं आएगा। लेकिन डायबिटीज में आप स्वाद को भूलकर सुबह सुबह नीम के पत्ते चबा लेंगे तो आपको फायदा मिलेगा। नीम की पत्तियां सिर्फ खून ही साफ नहीं करती बल्कि यह खून से शुगर को भी निकाल देती है.