Almora News:बीजेपी ने किया वोटर चेतना महा अभियान के तहत बैठक का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं वोटर  चेतना महा अभियान के तहत बैठक आयोजन किया गया।

🔹18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं को जोड़ा गया 

इस अवसर पर अल्मोड़ा विधानसभा के अभियान के संयोजक अरविंद बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर इस अभियान को चला रही है इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं को इस अभियान में जोड़ा जा रहा है तथा मतदाता सूची में मतदाताओं के पहचान पत्रों में संशोधन तथा  नए नाम जोड़ने व हटाने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चनौली पुल 13 वर्षों से अधूरा: सोमेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांव-गांव जाकर खोलेंगे विकास के दावों की पोल

🔹एक दर्जन से अधिक ने पंजीकरण कराया

नगर अध्यक्ष अमित साह ने कहा कि अल्मोड़ा नगर के 35 बूथों में इस अभियान को वृहद रूप पर चलाया जाएगा।इसके अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्षों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है आज इस बैठक में एक दर्जन से अधिक नव मतदाताओं का पंजीकरण कराया गया।

🔹यह लोग रहे मौजूद 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के DIO गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, अल्मोड़ा में पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अरविंद बिष्ट नगर अध्यक्ष अमित साह नगर महामंत्री मनोज जोशी अर्जुन बिष्ट जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी बीना नयाल जिला मंत्री देवाशीष नेगी जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल नमो ऐप जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह नगर मंत्री चंद्रा जोशी  नमन गुरुरानी सलमान अंसारी मुकुल कुमार नव मतदाता अंजलि तिवारी अंजू नेगी निशु बहुगुणा खजान पांडे तरुण सिंह नेगी मोहित गढ़िया मोहित कोरंगा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।