Weather Update :प्रदेश में अगले दो दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा। वहीं, अब अगस्त के आखिरी दो दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा। कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, सितंबर की शुरूआत भी कुछ जिलों में बारिश के साथ होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 व 31 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, एक और दो सितंबर को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:बिन्तोला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम: आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक बोले- 'ग्रामीण विकास की मुख्य धुरी हैं कार्यकर्ता'

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश भर में बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की आसार हैं।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन' के तहत बड़ा एक्शन: SOG ने ₹1.83 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से धूप खेल रही जिससे शाम होते आसमान में बदल घिर गए और झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली अल्मोड़ा में आज बारिश होने की संभावना है।