Uttrakhand News:परिवहन निगम की बस में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित

देहरादून से हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

🔹कपड़े ने गर्म होकर आग पकड़ ली 

बृहस्पतिवार को दोपहर परिवहन निगम की एक बस देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया की बस के अंदर बोनट के पास रखे एक कपड़े ने गर्म होकर आग पकड़ ली थी।

🔹बाल -बाल बची जान 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कर्नाटक खोला-रेलापाली मार्ग निर्माण से प्रभावित भवनों को मिलेगा मुआवजा, पार्षद अमित साह मोनू की पहल पर प्रशासन का एक्शन

बस रोककर तत्काल जलते कपडे़ को बाहर फेंक दिया गया। रेत और पानी से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।