Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ताबड़तोड कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु, अल्मोड़ा द्वारा  जनपद में अपराध नियंत्रण,सुदृढ़ कानून,सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु समस्त सीओ व थाना,चौंकीप्रभारियों,निरीक्षक,उ0नि0 यातायात,प्रभारी इंटरसेप्टर को आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टार्म के तहत सार्वजनिक,पर्यटक स्थलों पर शराब पीने,पिलाने, गन्दगी करने,अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है ।

यह भी पढ़ें 👉  SIR पर विपक्ष के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पलटवार: 'गलत नाम होंगे तो नियमानुसार हटेंगे'

🔹हुई 13 लाख, 22 हजार, ढाई सौ रुपये की चालानी कार्यवाही

   जनपद पुलिस द्वारा आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टार्म के तहत चेकिंग अभियान के दौरान माह जुलाई 2023 में नियमों का उल्लंघन करने वाले 2336 लोगों पर एमवी एक्ट,पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। 

🔹कार्यवाही का विवरण निम्नवत है

1.इवनिंग स्टार्म के तहत यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम में 1845 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 11 लाख, 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Elections 2027: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का इस्तीफा

2. आपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने, गन्दगी करने व शराब पीने/पिलाने तथा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 491लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट* में चालानी कार्यवाही कर 2 लाख, 06 हजार, ढाई सौ रुपये* जुर्माना वसूला गया।